फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला प्रशासन ने जाना किराया बढ़ाने को लेकर ट्रक यूनियन का पक्ष

Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द उद्योग संघ के साथ भी होगी संयुक्त बैठक
विज्ञापन

उपायुक्त ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। एसडीएम कार्यालय नालागढ़ में ट्रक यूनियन की बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बात की और यूनियन की ओर से किराया बढ़ाने पर उनकी राय जानी। बैठक में यूनियन की ओर प्रधान हरभजन सिंह व महासचिव डीके कौशल ने बताया कि पिछले छह सात साल से यूनियन ने किराया नहीं बढ़ाया था। जबकि गाड़ी के रखरखाव पर लगातार खर्च बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

टायर के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं। अब ट्रक की चैसिस भी काफी महंगी आने लगी है। ट्रक की पासिंग, फिटनेस व परमिट की फीस में भी बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में ट्रक संचालकों को ट्रक चलाना घाटे का सौदा लग रहा है। यही नहीं ट्रकों को पर्याप्त कार्य न मिलने पर माह में पंद्रह दिन ट्रक खाली रहते हैं। ऐसे में बैंक की किस्त निकालनी भी कठिन हो रही है। उपायुक्त ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों की राय सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि इस बारे में जल्द ही उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी और उनकी भी राय पूछने के बाद संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा और यूनियन व उद्योग संघ के बीच उपजे विवाद को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम दिव्यांशु सिंगल, ट्रक यूनियन के ईश्वर चंद, जितेंद्र जिंदू, मेहर चंद, मनमोहन गोल्डी, दलविंद्र सिंह, शंकर व चंदन सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें