फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल के खुलते ही बिजली गुल, 20 मिनट तक हाथ से बनाई पर्ची

Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी के बाहर भी छाया रहा अंधेरा, मरीज परेशान
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह के समय मरीजों की अधिक भीड़
10:00 बजे बिजली सुचारु होने के बाद मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के शनिवार को अस्पताल खुलते ही बिजली का कट लग गया। करीब 20 मिनट तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 मिनट तक मरीजों की पर्ची कंप्यूटर न चल पाने के कारण हाथ से बनानी पड़ी। शनिवार सुबह पर्ची बनाने के लिए काफी भीड़ लगी थी। इस कारण पर्ची काउंटर के बाहर लंबी कतारें लगी रही। वहीं ओपीडी और बाहर भी अंधेरा छाया रहा। करीब 10:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद कर्मचारियों और मरीजों ने राहत की सांस ली। अस्पताल प्रशासन की माने तो बिजली गुल होने के बाद अस्पताल में जनरेटर भी चलाए गए।
सुबह 10:40 बजे ही अस्पताल के पर्ची काउंटर, ओपीडी समेत वार्ड, प्रयोगशाला, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्ष में अंधेरा छा गया। हैरत की बात तो यह है कि बिजली बोर्ड की ओर से बिजली कट की कोई सूचना नहीं दी गई। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर से भी मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। शनिवार को अस्पताल में काफी भीड़ थी। कई मरीज पर्ची बनाने के बाद ओपीडी का रुख कर रहे थे।
विज्ञापन


इनसेट
जनरेटर ऑपरेटर भी अस्पताल में नहीं
क्षेत्रीय अस्पताल में आज तक जनरेटर ऑपरेटर की तैनाती नहीं हुई है। जनरेटर को ऑपरेट करने का काम मजबूरी में ड्राइवरों से लिया जा रहा है। कई बार ड्राइवर अपने कार्य में व्यस्त होते हैं। इससे उन्हें फोन करते हुए जनरेटर चलाने का आग्रह करना पड़ता है। दिन और रात में तैनात चालकों ने ही जनरेटर को चलाने का मोर्चा संभाला हुआ है। अस्पताल में अलग-अलग जगहों पर जनरेटर लगाए गए हैं। जिसे चलाने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इनसेट
बिजली के चले जाने के बाद तुरंत अस्पताल में जनरेटर चलाने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। शनिवार को बिजली के जाने के बाद तुरंत जनरेटर चलाए गए थे।
-डॉ. राजन उप्पल
अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें