306 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की सूची हुई है जारी
नालागढ़ में पहले डिफाल्टरों को बोर्ड ने जारी किए थे नोटिस
नोटिस के बाद भी बिल जमा न करने पर बोर्ड ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बिजली बिल की राशि वसूलने के लिए विद्युत बोर्ड ने कड़ा रुख अपना लिया है। बोर्ड ने डिफाल्टरों के विद्युत कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। बिजली बोर्ड ने 73 लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं। इनसे बोर्ड ने 05 लाख 98 हजार 849 रुपये की राशि वसूलनी है।
306 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की सूची जारी की है। 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। बोर्ड ने विद्युत उपमंडल नालागढ़-2 के तहत 19 लाख 31 हजार 770 रुपये की राशि वसूलने के लिए 306 उपभोक्ताओं की सूची जारी की थी। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत विद्युत उपमंडल नालागढ़-2 ने अपनी करीब 5,98,849 रुपये की राशि वसूलनी है। इनमें विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत सब डिवीजन नालागढ़ 2 में 4 सेक्शन दभोटा, गोलजमाला, खेड़ा, पंजैहरा के ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैैं। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के एसडीओ मुकेश शर्मा ने पुष्टि की है।