फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा ब्लॉक में अधिकारियों को दिया चुनावी प्रशिक्षण

विज्ञापन
दून के पट्‌टा में  सहायक रिटर्निंग अधिकारियों रिहर्सल करते हुए- स्रोत- विभाग - फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। पंचायत चुनावों को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पट्टा प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा के नवीन भवन में द्वितीय चुनावी रिहर्सल का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की कमान एसडीएम संजीव धीमान ने संभाली। उन्होंने अपनी देखरेख में चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को बारीकियों से अवगत कराया। अभ्यास सत्र में तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके कानूनी समाधानों पर चर्चा की। इनके साथ खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह और विभिन्न सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण के मुख्य चरण में नियुक्त किए गए 42 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतपेटियों की सुरक्षा, उन्हें सील करने की विधि और मतदान केंद्र के भीतर की व्यवस्थाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें