लघु उद्योग भारती की नालागढ इकाई के स्थापना दिवस पर उपस्थित लघु उद्यमी- स्रोत- लघु उद्योग भारती
- फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
नालागढ़ (सोलन)। लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की उपलब्धियों को बताते हुए भविष्य की रणनीतियों एवं उद्योगों के विकास के लिए सार्थक विचार-विमर्श भी किया।
लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि यह दिन केवल एक संगठन की स्थापना का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और देश की आर्थिक मजबूती का भी उत्सव है। लघु उद्योग हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ये न केवल लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छोटे-छोटे उद्योग बड़े सपनों को साकार करने का माध्यम बनते हैं। नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष राघव आचार्य ने कहा कि लघु उद्योग भारतीय ने उन्होंने अपने स्थापना काल से ही उद्यमियों को सशक्त बनाने, उन्हें मार्गदर्शन देने और उनके विकास के लिए अनगिनत प्रयास किए हैं।
यह संस्था हजारों छोटे व्यापारियों और उद्योगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लेना चाहिए कि हम नवाचार को अपनाएंगे, गुणवत्ता को प्राथमिकता देंगे। संवाद