पहले चरण में 87, दूसरे में 86 और तीसरे 82 पंचायतों में होगा मतदान
जिले में नालागढ़ ब्लॉक में हैं सबसे ज्यादा 78 पंचायतें
सभी पंचायतों में सात मई से होगी नामांकन प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास खंड सोलन, कंडाघाट, कुनिहार और धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले की 255 पंचायतों में मतदान के लिए 26, 28 और 30 मई की समयसारिणी निर्धारित की गई है। सभी विकास खंडों में जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सदस्यों के लिए नामांकन की तिथि 7, 8 एवं 11 मई निर्धारित की गई है। नामांकन सुबह 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक किए जा सकेंगे। सभी विकास खंडों में नामांकन पत्र मिलने एवं नामांकन के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी 12 मई को सुबह 10: 00 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार अथवा उम्मीदवार की ओर से लिखित रूप से प्राधिकृत प्रतिनिधि की ओर से नामांकन 14 व 15 मई को सुबह 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का नोटिस दिया जा सकेगा। नामांकन वापस लेने के लिए नियत समय के उपरांत चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। इस समयसारिणी के अनुरूप मतदान का समय प्रातः 7:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक रहेगा।
इन पंचायतों में होंगे 26 मई को चुनाव
नालागढ ब्लॉक : मलौण, धर्माणा, सौर, मनलोग कलां, दिग्गल, मटूली, पोले दा खाला, रामशहर, जुखाड़ी, सरौर, करसौली, कश्मीरपुर, बघेरी, रिया, बारियां, मंझोली, गांगुवाल, लेही, बगलैहड़, रडियाली, कुंडलू, चड़ोग, बरूणा, कोटला कलां, किरपालपुर, बवासनी।
सोलन ब्लॉक : जौणाजी, देवठी, धार बखुना, मनसार, भोजनगर, नेरी कलां, डांगरी, जाड़ली, हरिपुर, कक्कड़हट्टी, शमरोड़, नौणी मंझगांव, सुल्तानपुर।
कंडाघाट ब्लॉक: कनैर, सायरी, बाशा, सिरीनगर, तुंदल, बशील, देलगी, नगाली, दंगील, वाकना।
पट्टा ब्लॉक : बढ़लग, जाड़ला, जगजीतनगर, हरिपुर संडोली, भटोलीकलां, गुल्लरवाला, सौड़ी, साई, घड़सी।
कुनिहार ब्लाॅक : खनलग, कशलोग, चाखड़, संघोई, दावंटी, कुनिहार, कूंहर, बागा, दाड़ला, क्यारड़, साई, बसंतपुर, बैरल, चम्यावल, हनुमान बड़ोग, मान, चंईयाधार, सारमा, सरयांज, सेवड़ा चंडी।
धर्मपुर विकास खंड : धर्मपुर, कोटी नाम्भ, आंजी मातला, बनासर, नारायणी, टकसाल, कोट बेजा, नाहरी, निचली गांगुड़ी।
इनसेट
दूसरे चरण में 28 मई को पड़ेंगे वोट
नालागढ़ ब्लॉक : रेड़ू उपरला, राजपुरा, खेड़ा, क्यार कनैता, डोली, लग, चिल्लड़, नंड, छियाछी, बेहड़ी, सनैड़, लूनस, जगनी, रतवाड़ी, घोलोंवाल, पंजेहरा, मस्तानपुरा, जगतपुर, कोईडी, प्लासी कलां, ढेला, नंदपुर, दभोटा, रतयोड़, नवांग्राम, गुलाबपुरा।
सोलन ब्लॉक : मशीवर, सलोगड़ा, धरोट, सपरून, बड़ोग, अन्हेच, तोप की बेड़, पट्टा बरौरी, जाबल झमरोट, कोठों, काबा कलां, ओच्छघाट, रणों।
कंडाघाट ब्लॉक : जधाणा, बीशा, हिन्नर, बांजणी, ममलीग, पोधना, मही, छावशा, घाट कुम्हाला, सकोड़ी।
पट्टा ब्लॉक : बुघार कनैता, कृष्णगढ़, बाड़ियां, कालूझंडा, मंधाला, बरोटीवाला, नालका, ढकरियाणा, चंडी।
कुनिहार ब्लाॅक : पलोग, समोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घनागुघाट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, प्लानियां, बलेरा, बनोह-खरड़हट्टी, बातल, टूईरु, जघून, मांगू, पट्टा, शहरोल।
धर्मपुर विकास खंड : हुड़ंग, सनवारा, कसौली-गड़खल, चम्मो, प्राथा, अंबोटा, जंगेशू, गनोल, चामियां।
तीसरे चरण में इन पंचायतों में 30 मई को डाले जाएंगे वोट
नालागढ ब्लॉक : घड़याच, मलपुर, थाना, ढांग उपरली, ढांग निहली, भाटियां, किशनपुरा, गुरुमाजरा, जयनगर, कोहू, चमदार, दलछाम, भियुंखरी, बधोखरी, बायला, मानपुरा, बाहा, मलैहड़ी, बेरछा, माजरा, जोघों, खिल्लियां, मित्तियां, गोल जमाला, भोगपुर, लोदीमाजरा।
सोलन ब्लॉक : सेरी, सेर बनेड़ा, सनहोल, आंजी, बोहली, पड़ग, शडियाणा, बसाल, भारती, चामत भड़ेच, शामती, चेवा, कोरो।
कंडाघाट ब्लॉक : काहला, कोट, सैंज, रहैड़, क्वारग, झाझा, चायल, सतड़ोल।
पट्टा ब्लॉक : दाड़वा, मंडेसर, भावगुड़ी, पट्टा नाली, कैंडोल, चडियार, सूरजपुर, गोयला।
कुनिहार ब्लाॅक : कोटलू, दानोघाट, रोहांज-जलाणा, भूमति, जमरोटी, बखालग, पारनू, डुमैहर, बरयाली, बड़ोग, दगोघी, धुंदन, चमाकड़ी, देवरा, ग्याणा, कोटली, मटेरनी, सानण, सरली।
धर्मपुर विकास खंड : रौड़ी, कोटला, गुल्हाड़ी, गड़खल-सनावर, जाबली, मेहलो, कांबली, कोट।