फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुनाव अधिकारी उम्मीदवारों को नामांकन भरने में सही मार्गदर्शन करें

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में आयोजित चुनाव रिहर्सल के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत : 
विज्ञापन
कंडाघाट में दूसरी रिहर्सल में बीडीओ ओम प्रकाश शर्मा ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल/कंडाघाट(सोलन)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में आगामी पंचायती राज चुनावों के संबंध में सेक्टर अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने की। बैठक में रिजर्व अधिकारी कर्मचारी समेत 9 सेक्टर अधिकारी एवं 34 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने भाग लिया। रिटर्निंग अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को उनको प्रदत्त ग्राम पंचायतों के विवरण सहित उनके सेक्टर अधिकारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों के जो फार्म भरे जाने है उन पर पूरी चर्चा एवं चुनाव संबंधित समस्त अधिकारों एवं कर्तव्यों बारे जानकारी दी। इसके साथ ही अधिकारियों की शंकाओं का निवारण किया गया। समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 8, 9 एवं 11 मई को चिन्हित ग्राम पंचायत कार्यालयों में इच्छुक उम्मीदवारों से उनके फार्म प्राप्त करेंगे। जिसका समय प्रातः 10:00 से सायं 3:00 बजे तक होगा। पंचायती राज चुनाव 26, 28 एवं 30 मई को प्रस्तावित हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि उम्मीदवारों के नामांकन करने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी मार्गदर्शन करें। उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नामांकन दस्तावेज के विषय में कहीं-कहीं भ्रांतियां भी हैं। कहा कि नामांकन प्रपत्र चुनाव आयोग से प्राप्त प्रपत्र के आधार पर भरे जाएंगे। इसमें पंचायत का नोटरी या राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित शपथ पत्र, नामांकन फार्म भरने के साथ किया जाएगा। आयु प्रमाण के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्र या कोई अन्य प्रमाणित दस्तावेज लगाना होगा। इसके अतिरिक्त कोई भी दस्तावेज आवश्यक नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें