फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कामधेनु सहकारी सभा नम्होल के प्रतिनिधियों का चुनाव 7, 9 और 11 सितंबर को

Fri, 10 Jul 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ वार्डों में होगा मतदान, चुनाव प्रक्रिया शुरू, 20 अगस्त तक जमा करें बकाया ऋण व भागधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा लिमिटेड नम्होल की साधारण सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला बिलासपुर से अनुमोदन मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभा के सचिव सुख राम ठाकुर ने बताया कि यह चुनाव कुल नौ वार्डों में संपन्न करवाए जाएंगे, जिसके लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। इसमें 7 सितंबर जिला बिलासपुर के घ्याल, नम्होल और सोसन वार्डों में मतदान होगा, 9 सितंबर जिला बिलासपुर के ही पंजैल-खुर्द, छकोह और परनाली वार्डों में वोट डाले जाएंगे और 11 सितंबर जिला सोलन की अर्की तहसील के भराड़ीघाट, पारनू और सरयांज वार्डों में मतदान कराया जाएगा। सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगी। नामांकन पत्र भी संबंधित चुनाव वाले दिन ही मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी से प्राप्त किए जा सकेंगे। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए निरीक्षक सहकारी सभाएं सदर खंड बिलासपुर कार्तिका ठाकुर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनसेट डिफाल्टरों को 20 अगस्त तक का मौका, 3 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट सभा सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिन सदस्यों की भागधन (शेयर मनी) राशि अधूरी है या जिन्होंने सभा से लिया गया ऋण समय पर नहीं चुकाया है, वे 20 अगस्त तक अपनी बकाया राशि जमा करवा दें। इसके बाद ही वे चुनाव में भाग लेने के पात्र होंगे। 29 अगस्त को जोनवार अस्थायी मतदाता सूची पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 31 अगस्त से 3 सितंबर आपत्तियों पर सुनवाई सभा कार्यालय नम्होल में होगी। 3 सितंबर सायं 5:00 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। सभा सचिव सुख राम ठाकुर ने सभी पात्र सदस्यों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें और चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें