फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम में 22 अगस्त को होगा महापौर पद केे लिए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
14 पार्षदों समेत स्थानीय विधायक होंगे शामिलकांग्रेस का पलड़ा भारी, बागियों का भी है डर
विज्ञापन

भाजपा देख रही कांग्रेस की रणनीति, फिर खेलेगी दाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में महापौर पद के लिए चुनाव 22 अगस्त को होगा। उपायुक्त ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सभी पार्षदों को भी प्रशासन की ओर से सूचित कर दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव इसमें चुनाव अधिकारी होंगे। चुनाव में 14 पार्षदों समेत स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल शामिल होंगे और अपने मत का प्रयोग करेंगे। बीते 10 जून को मेयर ऊषा शर्मा की पार्षद की सदस्यता समाप्त होने के साथ ही यह पद खाली हो गया था। वहीं चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा व कांग्रेस दोनों दल सक्रिय हो गए हैं। बीते दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी भाजपा पार्षदों की बैठक ली थी। वहीं कांग्रेस भी चुनाव को लेकर गुपचुप बैठकें कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोलन नगर निगम में कुल पार्षद 17 हैं, लेकिन तीन पार्षदों के पद रिक्त होने से अब यहां पर संख्या 14 रह गई है। इसमें कांग्रेस पार्षदों की संख्या 7 और निर्दलीय पार्षद सहित भाजपा पार्षदों की संख्या भी 7 है। सोलन के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का निर्णायक वोट कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा पार करवा सकता है। ऐसे में अब भाजपा कांग्रेस का स्टैंड देख रही है। यदि कांग्रेस में कोई पार्षद बागी होता है तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। इससे पहले भी कांग्रेस के चार पार्षद बागी हुए थे और इससे भाजपा को उपमहापौर का पद मिल गया था। उधर, इस बारे में अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन में महापौर पद के चुनाव 22 अगस्त को करवाए जाएंगे। इसके लिए सभी पार्षदों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें