फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में कांग्रेस की रीता ठाकुर के सिर अध्यक्ष का ताज

Wed, 27 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल कंडाघाट में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला आखिरकार बुधवार को हो गया। अध्यक्ष का ताज कांग्रेस के सिर सजा, वहीं उपाध्यक्ष का ताज भाजपा के नाम रहा। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीसी अध्यक्षा पद पर कांग्रेस की रीता ठाकुर को निर्विरोध चुना गया। जबकि, भाजपा की बीना ठाकुर ने 3 वोटों से विजय प्राप्त की। यह चुनाव एसडीएम कंडाघाट एसएम सानी व खंड विकास अधिकारी ललित दुलटा की अध्यक्षता में हुआ। शिमला संसदीय सीट के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी शिरकत की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण सिंह ठाकुर, लायक राम ठाकुर, कांग्रेसी कार्यकर्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र परिहार, लोकेश्वर शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला बीडीसी अध्यक्ष नंद राम कश्यप, मनीष सूद, पंकज सूद, गुरविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें