बद्दी (सोलन)। स्वीप टीम के नोडल अधिकारी अदित कंसल की अध्यक्षता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में मतदान के बारे में जागरूक किया गया। स्वीप टीम के सदस्य रामस्वरूप, मदन खटाना और हाकिम ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। बताया कि 85 वर्ष की आयु के लोगों के लिए घर से मतदान करने का प्रावधान है। विद्यार्थियों मनप्रीत, आंचल, शिल्पी, कुशांक, हिमांशी ने लघु नाटक, पोस्टर मेकिंग, भाषण और क्विज प्रतियोगिता से मतदान का संदेश दिया। विजेता विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. मोनिका, एसएमसी प्रधान विजेंद्र सिंह, मुक्ता गुप्ता, रीना, कंचन, गीतांजलि, याचना, कमलेश, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।