फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू के कठनी पुल में बुजुर्ग की हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
्रशनिवार को हत्या करने के बाद फरार हो गए दोनों आरोपी
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, पांच दिन की रिमांड पर भेजा
पुलिस ने हत्या के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुबाथू के समीप कठनी पुल में हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त कर ली है। मृतक कश्मीर पुत्र ईशर निवासी जिला कैथल हरियाणा निवासी था। वहीं इस मामले मेें पुलिस ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अपने साथी के साथ धार्मिक गुणगान करके गांव-गांव घूमकर दान इत्यादि लेते थे। दो तीन दिन से यह व्यक्ति कठनी के समीप एक गांव में एक व्यक्ति के घर पर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर इनकी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इनकी आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान बुजुर्ग कश्मीर की मौत हो गई। जिसका शव पुलिस को कंडा पुल के पास मिला था। वहीं अब पुलिस ने हीरा लाल उर्फ गोलू और पूर्ण चंद उर्फ बंटी पुत्र देवीशंकर को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है, उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले लिया है। जिनसे हत्या के संबंध पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें