फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़े जाने पर आठ के चालान

Mon, 12 Feb 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेग पकड़े जाने पर चालान करते सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू ने वसूला 4000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

आगामी दिनों में भी लगातार की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू की सब्जी मंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने पर आठ दुकानदारों के चालान किए हैं। नगर परिषद की टीम ने करीब 4000 रुपये का जुर्माना वसूला है। टीम को काफी समय से प्रतिबंधित बैग का इस्तेमाल होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद टीम ने सख्त कार्रवाई की और दुकानदारों को हिदायत दी कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करें। वहीं टीम ने आगामी दिनों में भी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि परवाणू में सब्जी मंडी लगती है। जहां पर सैकड़ों लोग खरीदारी करते हैं। लेकिन यहां पर नियमों की उल्लघंना करने की शिकायतें मिल ही थी। इसके बाद टीम ने औचक निरीक्षण शुरू किया। उधर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम ने परवाणू में लगने वाली सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आठ दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते पाए गए। जिसके बाद मौके पर ही चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें