परवाणू (सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू के बच्चों के लिए एक यादगार फेट उत्सव आईशर 2.O का आयोजन किया गया। आयशर स्कूल परवाणू ने दिवाली पर समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम बच्चों और उनके माता-पिता के स्वागत के साथ शुरू हुआ। बच्चों ने फिल्प द बोतल, हिट द पिरामिड, फाइंड द बॉल, रोल द कॉइन, पिक द विश आदि खेलें खेलीं। इसके अलावा स्कूल ने बाउंसी मिक्की माउस, ट्रैंपोलीन, तंबोला, डीजे और मजेदार स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाॅल भी लगाए थे। प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने हर बच्चे को दिवाली और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। संवाद