परवाणू में आयशर प्रीमियर लीग की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
परवाणू के आयशर स्कूल में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
डीएसपी परवाणू ने प्रतियोगिता में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू की ओर से करवाई कई चौथी आयशर प्रीमियर लीग का खिताब चेलेंजर्स के नाम रहा। आयशर चैलेंजर्स ने फाइनल मुकाबले में नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराया। अंतिम मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर देखने को मिली।
मैच में बल्ले और हर गेंद पर होने वाली प्रक्रिया पर टीम के प्रशंसकों ने खूब हौंसला बढाकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दिवेश पांडे के नाम रही। जबकि मैन ऑफ द सीरिज अयान गुप्ता को दिया गया। बेस्ट बॉलर प्रज्जवल शर्मा और बेस्ट खिलाड़ी सर्वज्ञ शर्मा रहे। बेस्ट विकेट कीपर की भूमिका भावेन बंसल ने निभाई। ऑरेंज कैप सर्वज्ञ शर्मा को दी गई। इस अवसर पर डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर खिलाड़ियों को ट्राॅफी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक सिंघी ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को बधाई दी।