कसौली मालरोड पर चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद
ठंड बढ़ने के साथ कसौली में हुई पर्यटकों की चहलकदमी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। ठंड बढ़ते ही पर्यटन क्षेत्र कसौली में पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को भी कसौली में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। दिनभर लोगों ने कसौली की खूबसूरत वादियों को निहारते हुए चहलकदमी की। इस दौरान पर्यटक कसौली की लोअर मार्केट, चर्च, हेरिटेज मार्केट, मालरोड, सनसेट प्वाइंट, मंकी प्वाइंट समेत कई जगहों पर घूमे।
बीते कई दिनों से पर्यटकों की आमद लगातार कसौली समेत जिले के पर्यटक स्थलों पर बढ़ रही है। इससे पहले बरसात के कारण पर्यटक नहीं आ रहे थे और कारोबारी पूरी तरह से ठप हो गया था। ऐसे में कारोबारियों को व्यापार की चिंता होने लगी थी। इसी के साथ कोरोना काल जैसा माहौल जुलाई और अगस्त में देखने को मिला था। लेकिन अब प्रदेश में धीरे-धीरे पर्यटक आना शुरू हो गए हैं।
होटल कारोबारियों का कहना है कि सोमवार से शुक्रवार तक पर्यटक दिखते नहीं है। लेकिन शनिवार और रविवार को रौनक होने लगती है। बीते तीन सप्ताह से वीकेंड पर पर्यटकों की चहलकदमी देखने को मिल रही है। इससे कारोबार भी अच्छा होने लगा है। इससे कारोबारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दूर हो गई हैं।
कसौली मालरोड पर चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद