फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धूप से पड़ रहा आंखों पर प्रभाव, 300 तक जा रही आई ओपीडी

Wed, 29 May 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज कर रहे जलन, लालपन और सूजन की शिकायतें
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भी पहले से अलर्ट, चपेट में आ रहे स्कूली विद्यार्थी बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भीषण गर्मी के बीच धूप ने लोगों की आंखों पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। ऐसे में लगातार नेत्र रोग ओपीडी भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल में 300 तक ओपीडी गई। इस दौरान मरीजों ने आखों में जलन, लालपन समेत सूजन की चिकित्सक से शिकायत की। इसमें युवा ही नहीं बच्चे भी शामिल हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और लोगों को बार-बार आंखों को छूने से मना कर रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल की आई ओपीडी के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है और लोग लगातार घबरा भी रहे हैं। हालांकि उपचार के बाद से मरीज एक सप्ताह में ठीक भी हो रहे हैं। स्कूलों में बच्चों में इस प्रकार के लक्षण देखें जा रहे हैं। इस कारण अभिभावकों को भी बड़ी समस्या झेलनी पड़ी रही है। स्कूलों में बच्चे एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाकर और खेलते समय नेत्र के रोग की चपेट में आ रहे हैं। इससे अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहे हैं। गौर रहे कि इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। सूखे के चलते गर्मी बढ़ गई है। वहीं धूल मिट्टी से नेत्र से संबंधित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ऐसे करें बचाव
-दिन में बार-बार ठंडे पानी से आंखों को धोएं
-पूरी नींद लें और पौष्टिक आहार लें।
-चश्मा लगाकर और टोपी पहन कर धूप में निकलें।
-प्रतिदिन दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
-आंखों को नहीं मसले नहीं साथ ही धूल-मिट्टी से आंखों को बचाएं।
-सफर या देर तक बाहर रहने के बाद आंखों को आराम दें।
- हरी सब्जी और फल अधिक खाएं और ज्यादा पानी पीएं।

इनसेट
गर्मी से आंखों पर असर देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को बचाव करने के लिए आग्रह किया है। आंखों पर बार-बार हाथ न लगाएं। साथ ही आंख में जलन या अन्य कुछ होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें