संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की ओर से माजरा के सभी सरकारी स्कूलों, पंचायत के चार आंगनबाड़ी केंद्राें को सीएसआर के तहत 9.45 लाख रुपये की विभिन्न शिक्षण सामग्री भेंट की। इसी कड़ी के तहत कंपनी की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कंपनी के सीईओ अशोक शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से हर वर्ष सीएसआर के तहत माजरा पंचायत में लाखों के कार्य किए जाते हैं, जिससे कि पंचायत के लोगों व बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान अन्य लोगों और शिक्षकों ने कंपनी के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर कंपनी के सीएफओ मनीष चंद्रा, महाप्रबंधक संदीप कपूर, सुदर्शन सिंह, राजकुमार, मोनिका, अजय ठाकुर और जयपाल मौजूद रहे।