फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जलजनित रोगो को लेकर शिक्षा विभाग करेगा स्कूलों का निरीक्षण

Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने अलग-अलग खंडो के लिए बनाई हैं पांच टीमें
विज्ञापन


पानी की टंकियों की समेत पेयजल स्रोतों की भी होगी जांच

साफ-सफाई में कोताही पाए जाने पर मौके पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जलजनित रोगों से विद्यार्थियों को बचाने को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इसके तहत विभाग ने जिले के सभी निजी, सरकारी स्कूल प्रबंधनों को पानी की टंकियों की सफाई के निर्देश के बाद अब निरीक्षण करने जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग शिक्षा खंडो के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें स्कूलों में जागकर सफाई व्यवस्था समेत पेयजल टंकियों की भी जांच करेंगी। लापरवाही पाए जाने पर मौके पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान जलजनित रोग का भी प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में जिला शिक्षा विभाग सतर्क हो गया। विद्यार्थियों को डायरिया, पीलिया, उल्टी, दस्त एवं अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक करने व स्कूल एवं घर में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। जिले के प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए जागरूकता लाने को जरूरी कदम उठाए हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी वरिष्ठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्कूलों में पेयजल भंडारण में पानी की गुणवत्ता एवं सफाई को पुख्ता करने के लिए जल शक्ति विभाग से भी इसकी जांच करवाएं। वहीं पानी की टंकियों को ढकने के लिए कहा गया। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में जलजनित रोग फैलने की आंशका अधिक रहती है। जिसके तहत स्कूल प्रबंधकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें स्कूलों में जाकर स्वच्छता की व्यवस्था का निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें