फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 3.59 ग्राम चिट्टा समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में दो मामले किए हैं दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। पुलिस ने नालागढ़ क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के अंदर चिट्टे के दो मामले दर्ज किए हैं। जिसमें कुल 2.59 ग्राम चिट्टे समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं अब दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार पहला मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। जिसमें आरोपी रोहित शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी पलसड़ा कालू नंगल नालागढ़ के कब्जे से 1.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दूसरे आरोपी की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र जीत राम, निवासी पलसड़ा दीतू नंगल नालागढ़ के कब्जे से 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने इस सफलता के लिए अपनी टीम को श्रेय दिया है। उन्होंने बद्दी पुलिस जिला से चिट्टा (हेरोइन) को समाप्त करने और युवाओं को इस खतरे से बचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस ड्रग्स के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी और समाज में नशे के जाल को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने नालागढ़ से 24 घंटे के भीतर पेशेवर चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें