फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में छात्रों को दी ऊर्जा संरक्षण की जानकारी

Thu, 08 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी के इको क्लब ने कार्यशाला का आयोजन कर पौष्टिक आहार, जड़ी बुटियां, ऊर्जा संरक्षण और ई-वेस्ट मेनेजमेंट की जानकारी दी। प्रधानाचार्य रामलाल ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में पीजीआई की रिसर्च एसोसिएट रंजना रानी और इक्फाई विवि के विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके भारद्वाज ने बताया कि खाने के लिए मोटे अनाज का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शुगर, बीपी और कोलेस्टॉल जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के पेड़-पौधों का ज्ञान होना चाहिए, ताकि वक्त आने पर इनका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. आरके भारद्वाज ने बताया कि बदलते समय में ऊर्जा के प्रयोग बदलता रहता है। इको क्लब के छात्रों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को पौधे भेंट किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल, इको क्लब की प्रभारी अंजू देवी, सोमदत्त, संगीता, ममता ठाकुर, सरिता, परणिता, रजत ठाकुर, रूपलाल, सरोज, दिनेश, शिव कुमार कौशल, कर्मचंद समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें