नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग का सामुदायिक भवन जहां ईसीएचएस खुला है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में पूर्व सैनिकों का ईसीएचएस की मांग पूरी हो गई है। इसके लिए पिछले कई वर्षों से पूर्व सैनिक प्रयासरत थे। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा और सचिव शमशेर सिंह चौहान ने बताया कि इसके लिए अंतिम औपचारिकता भी भवन के किरायेनामा पर हस्ताक्षर करने के साथ ही पूरी हो गई। इससे क्षेत्र के सैकड़ों सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलेगी। ईसीएचएस ने पहली सितंबर 2025 से भवन का का कब्जा ले लिया है और ईसीएचएस के अधिकतर स्टाफ ने भी भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है जो अभी चंडीमंदिर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नालागढ़ में सर्वर स्थापित करने की प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू हो जाएगी। उसके बाद नालागढ़ में ओपीडी भी नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंटीन के लिए भी प्रक्रिया चालू है और जल्दी ही यहां पर पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा मिलने वाली है।