फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेडू स्कूल में आया भूकंप, बच्चों ने डेस्क के नीचे छुपकर बचाई जान

विज्ञापन
रेडू स्कूल में आपदा के दौरान घायल हुए बच्चों का उपचार करते हुए स्वयं सेवक- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का किया गया आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखे बचाव के गुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेडू में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अचानक भूकंप आने से स्कूल में अफरातफरी मच गई। बच्चों ने सिर पर बैग रखे और डेस्क के नीचे सुरक्षित स्थान पर बैठ गए। प्रधानाचार्य संजय कुमारी एवं डीपीई संगत सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के तरीके बताए और वोकेशनल अध्यापिका सुनीता के नेतृत्व में हेल्थ एवं वेलनेस की छात्राओं ने आपदा में घायल हुए विद्यार्थियों को फर्स्ट एड देकर इलाज किया। इस दौरान काफी देर तक स्कूल में दहशत का माहौल रहा। हालांकि बच्चों ने हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ से काम लिया। विद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने भी घायल छात्रों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमारी एवं एनएसएस प्रभारी स्वाति शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें