पंचायत समिति नालागढ़ की साधारण बैठक में मांगों और समस्याओं पर चर्चा
पहली बार अर्की उपमंडल के अधिकारी पहुंचे
नालागढ़ में हुई पंचायत समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पंचायत समिति नालागढ़ की साधारण बैठक में बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की धूल से लोगों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई गई। पानी का छिड़काव की मांग की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों से फीडबैक लिया। पहली बार अर्की उपमंडल से अधिकारी बैठक में पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों की समस्याएं भी सुनीं। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुमन ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा ने किया।
बैठक में पहली बार पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग व विद्युत विभाग मौके पर पहुंचे। अर्की क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों की मांगें मौके पर सुनीं गईं। समिति बैठक में सभी विभागाध्यक्षों से मदवार चर्चा की गई और अपडेट लिया। जो पंचायत प्रधान बीडीसी का फंड पर काम नहीं करते हैं, उनके कार्यों पर चर्चा की गई। अधिकतर पंचायतों की 80 फीसदी तक की राशि खर्च कर दी गई है।
बैठक में मलौण क्षेत्र में एचआरटीसी बसों की समस्याएं भी उठाईं। आरएम से यहां पर यातायात सुविधा बहाल करने की मांग की गई। बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि बद्दी-नालागढ़ फोरलेन का काम चल रहा है। निर्माण कार्य से उठ रही धूल से लोग परेशान हैं। दुकानों पर रखा सामान खराब हो रहा है। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में दिए समिति फंड से स्वीकृत हुए विकास कार्यों की पंचायतवार समीक्षा की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम चंद ठाकुर, राजेंद्र, हरदीप ठाकुर, अली मोहम्मद, रणजीत कौर, पुष्पेंद्र कौर, सुषमा देवी, रीना देवी, हरविंद्र सिंह, भोगपुर के सदस्य सुरेंद्र व किशनपुरा के सुरेंद्र सैणी ने भाग लिया।