फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में सड़कों से उड़ने वाली धूल और गड्ढों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड बस स्टैंड से कोठी चौक तक हो चुकी है सड़की हालत खस्ता
विज्ञापन

तेज हवाओं से रोजाना उड़ रहे धूल के गुब्बार, दुकानदार भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग दिनभर धूल और गड्ढों से जूझने को मजबूर हैं। कुनिहार ओल्ड बस स्टैंड से कोठी चौक तक, शिमला रोड सिंहावा और अर्की रोड से पावर हाउस तक सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इन मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है।
दिनभर वाहनों की आवाजाही और तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल के गुब्बार उड़ते रहते हैं। इसका सबसे अधिक असर बाजार के दुकानदारों पर पड़ रहा है, जिन्हें लगातार धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा गड्ढों में केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। हल्की बारिश या वाहनों की आवाजाही के चलते यह मिट्टी तुरंत उड़ जाती है, जिससे स्थिति जस की तस बनी रहती है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि दुकानदारों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
व्यापारियों सुनील कुमार, हैप्पी कंवर, रमेश कुमार, रूप सिंह, करण ठाकुर, विशाल कंवर, धर्म सिंह, अनिल कुमार और अभिषेक तनवर का कहना है कि मुख्य बाजार की सड़कों की ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं रही। खराब सड़कों और धूल के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, वहीं वाहन चालकों को भी हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों की जल्द से जल्द स्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मंसाराम ने बताया कि कुनिहार की मुख्य सड़क पर पड़े गड्ढों को पहले गटके से भरा जा रहा है। आगामी दो-तीन दिनों के भीतर पैचवर्क किया जाएगा। जिससे लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें