फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विकास मोहल्ले में रखे डंपर से बाहर तक फैल रहा कूड़ा

Mon, 15 Jul 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से लगाए गए डंपर का खुला हुआ दरवाजा। संवाद
विज्ञापन
कई बार समिति ने निगम को बताई है समस्या
विज्ञापन

कूड़ा बाहर फैला होने से राहगीर हो रहे परेशान
आवारा कुत्ते और संरक्षित पशु मारते रहते है मुंह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड एक में विकास मोहल्ले में रखे गए डंपर से कूड़ा बाहर तक फैल रहा है। इससे नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल रही है। यहां पर डंपर का दरवाजा दिनभर खुला रहता है। इससे लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार समस्या को लेकर विकास मोहल्ला समिति की ओर से भी समस्या निगम को बता दी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही डंपर का दरवाजा बंद किया जा रहा है। इससे यहां पर आवारा कुत्ते और संरक्षित पशुधन मुंह मारते रहते हैं। वहीं, राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है। यहां से निकलते समय बुजुर्गों और बच्चों को कुत्ते के काटने का भी डर सताया रहता है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र किया जाता है। कूड़ा एकत्र करने के बाद कर्मचारी डंपर में कूड़ा फेंक देते हैं। इसके बाद से यहां पर गंदगी का आलम बना रहता है। जानवर डंपर से कूड़ा बाहर तक फैला देते हैं। इससे विकास मोहल्ले में गंदगी भी बनी रहती है। विकास मोहल्ला कल्याण समिति ने सदस्यों ने आग्रह किया है कि डंपर में नगर निगम की ओर से ताला लगाया जाना चाहिए ताकि पशु कूड़ा बाहर न फैला सकें। इसी के साथ उन्होंने डंपर को ऐसे स्थान पर रखने के लिए कहा जहां जानवर न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें