फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लो-वोल्टेज और पानी न होने से धर्मपुर में नहीं हो पा रही डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन, बोर्ड और विभाग एक-दूसरे लगा रहे आरोप
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्र से आए उपचाराधीन मरीजों को आ रही समस्याएं
विभागों को दो बार पत्र लिखने का दावा कर रहा अस्पताल प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के धर्मपुर में क्षय रोग अस्पताल में इन दिनों डायलिसिस करवाने वाले मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं। यहां पर यूनिट खोलने के बाद बिजली और पानी का अलग से कोई कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इसके चलते लो-वोल्टेज और पानी की समस्या होने से मरीजों की डायलिसिस न के बराबर हो पा रही है। अधिकतर समस्या दूरदराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को हो रही है।
अस्पताल प्रशासन की माने तो पानी और बिजली कनेक्शन के लिए विभाग और बोर्ड को लिखा जा चुका है। करीब दो बार इस बारे विभाग और बोर्ड को अस्पताल प्रशासन अवगत करवाने का दावा कर रहा है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं जल शक्ति विभाग की मानें तो अलग से कनेक्शन के लिए अस्पताल प्रशासन ने कोई पैसा जमा नहीं करवाया है। इस कारण अभी तक नया कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके अलावा बिजली बोर्ड ने भी अतिरिक्त मीटर लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन को आवेदन करने के लिए कहा है। अस्पताल प्रशासन, बोर्ड और विभाग के लोग एक-दूसरे पर बात थोप रहे हैं। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर में व्यवस्था ठीक न होने से कई मरीजों को सोलन या चंडीगढ़ का रुख करना पड़ रहा है। जहां पर उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस कारण मरीजों को जेब भी ढीली हो रही है। मरीज भी इस समस्या को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को बता चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गौर रहे कि दिसंबर माह में क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई थी। सरकार की ओर से इसके लिए हंस फाउंडेशन के साथ करार किया है। बीते दिनों से मरीजों को यहां पर सुविधा दी जा रही है। लेकिन अब बिजली और पानी की समस्या आड़े आ रही है। एक माह में करीब 100 मरीजों के धर्मपुर में डायलिसिस हो रहे हैं। इससे पहले मरीजों की संख्या कम थी, लेकिन अब धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ रही है और सुविधाएं नहीं मिल रही है।

इनसेट
कल्पना, राजीव और भरत भूषण गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बताया कि यहां पर करीब एक माह से ज्यादा हो गया है। यहां डायलिसिस कराने में अधिक समस्या आ रही है। कई बार बिजली और पानी की समस्या होने से डायलिसिस नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ या सोलन में डायलिसिस करवाने के लिए 6000 रुपये से अधिक का खर्चा आता है। प्रत्येक आदमी इतना वहन नहीं कर सकता। इसलिए वह सरकारी स्तर पर डायलिसिस करवाता है।

इनसेट
विधायक ने भी नहीं सुनी समस्या
लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी को भी बताया जा चुका है। लेकिन फिर भी समस्या का हल नहीं निकल रहा है। मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने विधायक से आग्रह किया कि इस समस्या पर भी गौर करें ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

इनसेट
अस्पताल की ओर से जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को इस बारे अवगत करवा दिया है। दो बार पत्राचार भी किया जा चुका है। अब फिर से पत्राचार किया जा रहा है।
-डॉ. कविता
खंड चिकित्सा अधिकारी, धर्मपुर
इनसेट
अस्पताल को पहले ही तीन कनेक्शन दिए गए हैं। अगर पानी का कनेक्शन अस्पताल प्रशासन को लेना है तो उसके लिए पैसे जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही कनेक्शन मिल पाएगा। इसके लिए अस्पताल की ओर से अभी तक कोई मांग नहीं आई है।
विज्ञापन

-ई. सुमित सूद
अधिषासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन
इनसेट
कुछ समय पहले ही विद्युत लोड को लेकर समस्या को दूर किया गया है। अगर फिर भी दिक्कत आ रही है तो ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ानी या मीटर की क्षमता को बढ़ाना पड़ेगा। हालांकि अभी अस्पताल प्रशासन की ओर से वोल्टेज समस्या के बारे नहीं बताया गया है।
-ई. विकास गुप्ता
अधिषासी अभियंता, विद्युत बोर्ड, परवाणू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें