फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेहतर सेवाओं के लिए डीएसपी परवाणू व एसएचओ धर्मपुर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उद्योग मंत्री ने तीन दर्जन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किए पुरस्कृत
विज्ञापन

वन बीट चवाल में कार्यरत वन रक्षक किशोरी को भी दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उद्योग मंत्री ने जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर डीएसपी परवाणू मेहर पंवार और धर्मपुर में कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत शुमायला चौधरी को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्धन चौहान ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए थाना प्रभारी सोलन पुलिस निरीक्षक हंस राज, उप पुलिस निरीक्षक गोपाल सिंह थाना सदर सोलन और मनोज कुमार मुख्य आरक्षी थाना सदर सोलन को सम्मानित किया। इसके अलावा उप पुलिस निरीक्षक दलीप सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मपुर, उप पुलिस निरीक्षक धनवीर सिंह थाना प्रभारी कसौली, उप पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह थाना प्रभारी परवाणू और उप पुलिस निरीक्षक हरि सिंह थान प्रभारी बागा को सम्मानित किया। उन्होंने यातायात इकाई सोलन की प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक दयावती को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सोलन में कार्यरत उप पुलिस निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी नवीन कुमार एवं रोहित कुमार, सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार, शुभम, आरक्षी अमित कुमार, बालकृष्ण, यातायात इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, पुलिस सोलन के साइबर सैल में कार्यरत आरक्षी सौरभ, सुरक्षा शाखा अर्की में तैनात आरक्षी दलीप चंद, सहायक वाचक के पद पर कार्यरत मानद सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश, आरक्षी मंदीप कुमार, पुलिस लाइन सोलन में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुखविंद्र सिंह, चीफ ड्रिल इंस्ट्रक्टर मुख्य आरक्षी रतन चंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में कार्यरत आरक्षी आशीष कल्याण और पुलिस लाइन सोलन में सेवारत महिला आरक्षी सुमन देवी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्धन चौहान ने वन बीट चवाल में कार्यरत वन रक्षक किशोरी को बहुमूल्य वन भूमि को वनों की आग से बचाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी सोलन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त विमला कश्यप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें