फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 2019 से फरार नशे का सौदागार राजपुरा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा और चूरापोस्त तस्करी में था नामजद, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू पुलिस ने नशे की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पंजाब के राजपुरा क्षेत्र से दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2019 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था और बार-बार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 27 वर्षीय शिवम ,निवासी गांव सिल्हारी, कंडाघाट को 10 अप्रैल 2019 को परवाणू पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 78.14 ग्राम चूरापोस्त और 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पूरी होने के बाद चालान कोर्ट में पेश किया गया था। ट्रायल के दौरान आरोपी शिवम को अदालत ने कई बार पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह लगातार गैरहाजिर रहा। कानून का सम्मान न करने और बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण माननीय न्यायालय ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। 5 जनवरी को भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शिवम पंजाब के राजपुरा में छिपा हुआ है। परवाणू पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

कोट
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चला रही है। नशे के सौदागारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।-गौरव सिंह, एसपी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें