फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में पेयजल किल्लत होगी दूर, सभी वार्डाें में बनेंगे पेयजल टैंक

Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी वार्ड पार्षदों को टैंक निर्माण के लिए जमीन तलाश करने को कहा
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को पास कर शुरू होगा काम
शहर के मुख्य जल भंडार से सीधे जुड़ेंगे नए बनने वाले टैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के लोगों को पेयजल किल्लत से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम ने शहर के सभी 17 वार्डों में पेयजल भंडारण टैंक बनाने की योजना तैयार की है। योजना को अंतिम रूप देते हुए आगामी नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव पेश कर प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलते ही वार्ड स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में शहर में रोजाना लगभग 90 लाख से एक करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसके मुकाबले इन दिनों रोजाना मुख्य जल भंडारण टैंक में 70 से 80 लाख लीटर ही पानी सप्लाई दी जा रही है। नतीजा यह है कि हर दिन शहर के किसी न किसी वार्ड में पेयजल किल्लत झेलनी पड़ती है। लेकिन वार्ड स्तर पर बनने वाले टैंक से राहत मिलेगी। इस योजना की सबसे खास बात यह होगी कि सभी 17 वार्डों में बनने वाले नए टैंक सीधे शहर के मुख्य जल भंडारण टैंक से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़े जाएंगे। इससे न केवल भंडारण क्षमता बढ़ेगी, बल्कि नलों में पानी का दबाव भी एकसमान बना रहेगा। जिन इलाकों में बूस्टर पंपों की कमी के कारण पानी नहीं पहुंचता था, वहां भी सप्लाई सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पार्षदों को दिए गए जमीन चिह्नित करने के निर्देश
नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि सभी 17 वार्डों के पार्षदों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों में टैंक निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि की तलाश कर निगम को रिपोर्ट सौंपें। जमीन का चयन होते ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए यह मास्टर प्लान तैयार किया गया है। निगम की बैठक में प्रस्ताव पास होते ही बिना देरी के काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें