फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन के शलाह गांव में पेयजल किल्लत, ग्रामीण परेशान

Thu, 16 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुनिहार के समीप शलाह गांव में बाल्टी लेकर पानी के इंतजार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ला रहे ग्रामीण
विज्ञापन

जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो सीएम से मिलेंगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। विधानसभा क्षेत्र सोलन की ग्राम पंचायत सतड़ोल के शलाह गांव के दर्जनों ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। इससे दर्जनों ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनमें विभाग के प्रति रोष भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या को दुरूस्त किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि जलशक्ति विभाग द्वारा पिछले बरसात से पानी नहीं छोड़ा है और नल सूखे पड़े हैं। घर के कामकाज सहित मवेशियों के लिए पानी की आपूर्ति करना उनके लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण श्याम लाल, अमित, ओपी शर्मा, यशपाल, विनोद, ओमप्रकाश, रमेश, देशराज, निशा, प्रोमिला, तारिका, कमलेश आदि ने बताया की हमारे गांव में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोग गांव के साथ लगते जंगल में प्राकृतिक स्त्रोत और हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। प्रतिदिन दो से तीन व्यक्तियों को इसी काम के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या को विभाग द्वारा दूर नहीं किया गया तो समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा। उधर इस बारे में जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। पेयजल आपूर्ति वाली मोटर जल गई है। जिसे जल्द ठीक करवा कर गांव के सभी परिवारों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें