फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल किल्लत

Wed, 05 Jun 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी बोले टुल्लू पंप सीधे लाइनों में जोड़ रहे लोग
विज्ञापन

अब पकड़े गए तो काटे जाएंगे पानी के कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसके चलते लोगों में भारी रोष है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि कुछ लोग टुल्लू पंप सीधे पानी की पाइप लाइन से जोड़ रहे हैं, जिससे किल्लत बढ़ गई है। वहीं लोगों ने हिमुडा के अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के सहायक अभियंता अनूप सूद ने बताया कि विभाग समय पर जल आपूर्ति कर रहा है, परंतु कुछ लोगों ने अपने घरों से निकलने वाली पाइप लाइन से सीधे टुल्लू पंप जोड़ रखे हैं इसलिए पानी की दिक्कत आ रही है। विभाग इन लोगों पर शिकंजा कसने के लिए तत्पर है और जिन लोगों के घरों में टुल्लू पंप लगे हुए पाए जाते हैं तो उनका पानी का कनेक्शन स्थाई रूप से बंद करने के आदेश पारित कर दिए हैं। उनको दोबारा कनेक्शन लेने के लिए पूरे कागजात सहित पूरी फीस ली जाएगी तभी उनको दोबारा कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें