फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मानपुरा के खरूणी गांव में एक माह से टूटी पेयजल लाइन

Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग को सूचित करने के बाद भी ठीक नहीं हुआ पाइप
विज्ञापन

रोजाना सड़क पर बह रहा है हजारों लीटर पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा पंचायत के खरूणी गांव में एक निजी स्कूल के साथ मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन टूटने से उससे लगातार पानी बह रहा है। विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी यह ठीक नहीं किया गया, जिससे सड़क पर पानी व्यर्थ बह रहा है। आने जाने वाले लोगों पर यह पानी वाहनों के साथ उछल कर गिरता है। ग्रामीणों ने इस पाइप लाइन को ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

खरूणी के नवज्योति स्कूल के साथ मुख्य मार्ग पर पिछले एक माह से पानी लगातार बह रहा है। वहीं तमाम लोगाें को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। ग्रामीण जोगिंद्र सिंह, काला सिंह, गुरचरण सिंह, हरदेव सैणी, रणजीत सिंह ने बताया कि गर्मियां आते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी लगातार बह रहा है। जबकि विभाग के कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर यह पाइप टूटा हुआ है। लेकिन उसके बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग मानपुर के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था। जल्द ही पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें