फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉ. रेडी लैबोरेट्रीज की टीम ने किया कॉलेज का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी। डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज की तकनीकी टीम ने राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला का दौरा कर शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। कंपनी के सेक्रेटरी एवं हेड सीएसआर के. रणधीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गर्ल्स कॉमन रूम, आईसीटी प्रयोगशाला और भूगोल प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। के. रणधीर सिंह ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने तथा निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर डॉ. पूनम और डॉ. श्याम सिंह सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें