फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉ. मुकेश प्रभाकर बने अध्यक्ष, हरीश शर्मा को सचिव की कमान

विज्ञापन
भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिण के सदस्य। स्रोत : परिषद
विज्ञापन
भारत विकास परिषद सोलन की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत विकास परिषद की वार्षिक बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम सोलन में आयोजित किए गए। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए सोलन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शिमला से विशेष पर्यवेक्षक के रूप में रमेश चोपड़ा और ललित चौधरी उपस्थित रहे। इस मौके पर कर्नल अरुण कैंथला को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. मुकेश प्रभाकर को अध्यक्ष, हरीष शर्मा को सचिव, अन्नपूर्णा मामगई को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अशोक टंडन के कार्यकाल की विशेष प्रशंसा की गई। सदस्यों ने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में उनके योगदान को सराहा। साथ ही निवर्तमान प्रधान देवेंद्र गुप्ता और सचिव कमल शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की गई। निवर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ. रजनी प्रभाकर ने वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. राम गोपाल शर्मा ने मंच संचालन किया और डॉ. महेंद्र शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में डॉ. सत्यवत भारद्वाज, डॉ. सुधा गुप्ता, प्रदीप रोहिला और मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता सहित लगभग 30 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें