फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मधुमक्खी पालन में डॉ. किरण को मिला सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान के छात्रों और संकाय ने जीते कई पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के छात्रों और संकाय सदस्यों ने कई पुरस्कार जीते। राष्ट्रीय सम्मेलन में मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक डॉ. किरण राणा को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गांधी कृषि विज्ञान केंद्र (जीकेवीके), यूएएस बैंगलोर में एआईसीआरपी ऑन हनी बीज एंड पोलिनेटर्स, आईएआरआई नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में दिया। इसके अलावा एंटोमोलॉजी विभाग के छात्रों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पुरस्कार जीते। इसमें प्रोपोलिस के गुणों पर शोध कर रही पीएचडी स्कॉलर आर्ची डोगरा ने एंटोमोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा जोरहाट असम में आयोजित एंटोमोलॉजीकल स्टूडेंट कॉन्क्लेव 2025 में बेस्ट रैपिड वर्चुअल ओरल प्रेजेंटेशन अवाॅर्ड जीता। शशांक कौंडल को सोसायटी फॉर बायोकंट्रोल एडवांसमेंट और आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ एग्रीकल्चरल इंसेक्ट रिसोर्सेज (एनबीएआईआर) बेंगलुरु द्वारा आयोजित जैविक नियंत्रण वन हेल्थ में बायोकंट्रोल योगदान पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट रैपिड ओरल प्रेजेंटेशन अवाॅर्ड मिला। एंटोमोलॉजी में जैविक नियंत्रण में पीएचडी स्कॉलर अंशुमान सेमवाल ने स्थायी भविष्य के लिए स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर राष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रेजेंटेशन पुरस्कार में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें