फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिमला में चल रहे साझा उत्सव में अर्की की महिलाएं बेच रही घरेलू उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक कर रहे खरीददारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। प्रदेश शहरी विकास विभाग के तहत राज्य स्तरीय साझा उत्सव का आयोजन शिमला के रिज मैदान में किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव में प्रदेश की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों को इस प्रदर्शनी में लगाया है। इन उत्पादों की स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी खरीदारी कर रहे हैं। साझा उत्सव में दीन दयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के तहत अभिनंदन शहरी क्षेत्रीय संगठन की महिला सदस्य भाग ले रही हैं। इस राज्य स्तरीय साझा उत्सव में नगर पंचायत अर्की से जिला समन्वयक पायल शर्मा व मंजू चौहान के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की चंपा गुप्ता, सीता देवी सहित अन्य महिलाएं अपने उत्पादों से लाभ अर्जित कर रही। इस प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा बनाई मोमबत्तियों, जूट के बैग, गेहूं से बना नशासता, विभिन्न प्रकार की बड़ियां, शहद और अन्य उत्पादों में पर्यटक रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें