फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में भारी बारिश से लोनिवि को 49 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल में शनिवार से हो रही बारिश ने अकेले लोनिवि को 49 लाख का नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र में लोनिवि के अधीन आने वाली सड़कों को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। क्षेत्र की विभिन्न सड़कों को क्षति पहुंची है। अब तक बरसात से लोनिवि नालागढ़ मंडल को 2.68 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि अभी बरसात का मौसम चला हुआ है। यदि बारिश का ऐसा ही क्रम रहा तो नुकसान का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। उपमंडल में हो रही बारिश लोनिवि को जमकर नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन

विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सड़कों में मुख्य रूप से कलवर्ट, रिटेनिंग वाल सहित ल्हासों-डंगों के गिरने से क्षेत्र की सड़कों को क्षति पहुंची है। लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत तीन विस क्षेत्रों नालागढ़, दून और अर्की विस क्षेत्र की सड़कें आती हैं।
मूसलाधार बारिश से शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला को 5 लाख, टिक्कर-बोहरी-अंब दा हार मार्ग को दो लाख, बघेरी-तांदी-जनौण को चार लाख, गोलजमाला-गुज्जरहट्टी को 10 लाख, बगलैहड़-रजवाती-मलैहणी को 17 लाख, निक्कूवाल-मंडयारपुर-नानोंवाल मार्ग को चार लाख, बरूणा -फ्लाई को चार लाख, पल्ली-चनोबरी-वैद्य का जोहड़ मार्ग को पांच लाख सहित क्षेत्र की अन्य सड़कों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन लोनिवि नालागढ़ मंडल अजय शर्मा ने कहा कि इस बारिश से विभाग को करीब 49 लाख का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें