फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम सोलन के निर्माणाधीन डॉग सेंटर से दरवाजे व खिड़कियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख के थे दरवाजे,40 लाख रुपये की लागत से बन रहा है सेंटर
विज्ञापन

निगम ने पुलिस में दी शिकायत, जल्द चोरों को पकड़ने की उठाई मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के ठोडो मैदान के पास निर्माणाधीन डॉग एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल ) सेंटर के आधा दर्जन एल्युमिनियम के दरवाजे व खिड़कियां चोरी हो गई हैं। चोर सेंटर के मुख्य दरवाजे के पास बने गेट को फांद कर अंदर घूसे और चोरी का अंजाम दिया। हालांकि चोरों ने इन खिड़कियों के शीशे वहीं पर फेंक दिए। चोर खिड़की व दरवाजों को उखाड़कर इस सेंटर के नीचे बन रहे एक हॉल में लेकर गए। जहां पर एल्युमिनियम की दरवाजों व खिड़कियों के छोटे-छोटे पीस बनाए और दीवार के रोशनदान में लगी ग्रिल से इन्हें बाहर फेंक कर चुराकर ले गए। इससे निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इस केंद्र के साथ एक निजी स्कूल भी है। उस स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो शायद चोरों तक पहुंचना आसान होगा। नगर निगम सोलन द्वारा 40 लाख रुपये की लागत से डॉग एबीसी सेंटर बनाया जा रहा है ताकि कुत्तों की बढ़ती संख्या का नियंत्रित किया जा सके। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया था। अब मशीनरी स्थापित होनी थी। अब नगर निगम ने मुख्यद्वार के साथ बने गेट में लोहे की चादरें बांध दी है। चोरी की सूचना मिलते ही नगर निगम से सोलन पुलिस में शिकायत की है। उधर, नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि नगर निगम सोलन के डॉग एबीसी सेंटर में चोरों ने सेंधमारी की है। चोरी खिड़की व दरवाजे उखाड़कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस में दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें