फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में दूसरी मंजिल से गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ में दूसरी मंजिल से गिरने से दो साल की बच्ची की माैत हो गई। बीबीएन में एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है। होली के दिन बद्दी में एक कांगड़ा के व्यक्ति का डेढ़ साल का बच्चा भी दूसरी मंजिल की छत से गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार न्यू नालागढ़ के बिहार राज्य का एक कामगार मुकबिल किराये के मकान में रहता है। इसकी दो साल की बच्ची छत पर खेल रही थी। अचानक ग्रिल से नीचे गिर गई। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बच्ची के पिता दत्तोवाल में मजदूरी करते हैं। मां का दो दिन पहले ही प्रसव हुआ है। जिसके चलते इस बच्ची को कोई देखना वाला नहीं था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें