फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में छाए दून वैली स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के छात्रों ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ा में हुई। इसमें प्रदेशभर से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 8 से 10 आयु वर्ग में अनाया ने गोल्ड मेडल और प्रत्यक्षा ने ब्रांज मेडल जीता। अंडर 12-14 आयु वर्ग में विराज सैनी और जनीशा ने सिल्वर मेडल और पृथा ने ब्रांज मेडल जीता। अंडर 14-16 आयु वर्ग में श्रेया और वेदान राणा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अब ये विद्यार्थी रांची में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा और प्रधानाचार्य देवेंद्र महल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें