फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दून भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने की ली शपथ

विज्ञापन
बद्दी में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में शपथ लेते हुए कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। दून भाजपा ने संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भारत को 2047 विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की शपथ ली गई। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा सचिव डेजी ठाकुर पहुंची। उन्होंने 11 साल के मोदी के कार्यकाल का बखान किया। कहा कि मोदी ने एक शौचालय से भारत में स्वच्छता की शुरूआत करके देश को चंद्रयान तक पहुंचा दिया है। 20 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। वर्तमान में देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चंदेल, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें