दाड़लाघाट में क्लींकर लॉड करने के बाद ट्रक में लगी आग। संवाद
दाड़लाघाट (सोलन)। अदाणी सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट में इन दिनों गर्म क्लींकर लोड किया जा रहा है। इसके कारण ट्रांसपोर्टर की आठ से दस गाड़ियां आग की भेंट चढ़ चुकी हैं। बीते शुक्रवार को एक गाड़ी में क्लींकर लोड करते-करते ही आग लग गई और अग्निशमन का इंतजाम होते हुए भी गाड़ी का बहुत अधिक नुकसान हो गया। इस बारे में चालक यूनियन के प्रधान अमरजीत ने बताया कि यह सिलसिला कई दिनों से चला आ रहा है। जब से अदाणी ग्रुप ने पुराना स्टाफ बदलकर नया स्टाफ इस प्लांट में नियुक्त किया है तभी से ट्रकों में प्लांट के शूट से सीधा गर्म क्लींकर लोड किया जा रहा है। इससे ट्रक आग की भेंट चढ़ रहे हैं। उधर, बाघल लैंड लूजर ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान जगदीश ठाकुर बताया कि इस बारे में कई बार कंपनी के अधिकारियों को चेताया कि जब क्लींकर का तापमान अधिक हो तो उसे लोड न करें, लेकिन फिर भी यह घटनाएं घटती जा रही हैं। संवाद
दाड़लाघाट में क्लींकर लॉड करने के बाद ट्रक में लगी आग। संवाद