संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं विभागीय निर्देशों के अनुपालन में स्कूल बंधन समिति (एसएमसी) पुनर्गठन के लिए एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने की। आम सभा में स्थानीय अभिभावकों, शिक्षाविदों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रभारी मोहन सिंह चौहान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। नवगठित समिति में डोली को अध्यक्ष और अशोक कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, नियमानुसार समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का भी चयन किया गया।