फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राष्ट्रीय शूलिनी मेले को लेकर आज से तीन दिन छह सेक्टरों में बंटेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए 600 जवान संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे सक्रिय रहेंगे 3 पुलिस बैरियर
विज्ञापन

ड्रोन और 200 सीसीटीवी कैमरों से पुलिस की शहर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सोलन पुलिस ने कसी कमर, जवान पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक मां शूलिनी मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर लिया है। इसमें मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को छह मुख्य सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए लगभग 600 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। हर सेक्टर की कमान एक राजपत्रित अधिकारी के हाथों में होगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले 3 विशेष पुलिस बैरियर स्थापित किए गए हैं। इसमें देव भूमि अपार्टमेंट, शामती राजगढ़ बाईपास सड़क, होटल द क्लिफ कांगड़ा मित्री सभा के पास, सपरून चौक, असामाजिक तत्वों और जेब कतरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। पूरे मेला क्षेत्र पर लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और बॉडी वार्न कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा 7 बाइक पेट्रोलिंग और 04 वाहन पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
आपातकालीन सेवाएं और हेल्प डेस्क
सुरक्षा के लिहाज से बम निष्क्रिय दस्ता, टियर गैस स्क्वॉड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, क्विक रिएक्शन टीम और स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट को तैनात किया गया है। सहायता कक्ष में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और गुमशुदा व्यक्तियों की मदद के लिए महिला थाना सोलन में एक विशेष सहायता कक्ष स्थापित किया जा रहा है। मेले को सफल बनाने के लिए एनजीओ और एनसीसी स्काउट्स का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सोलन में यातायात व्यवस्था बदली, राजगढ़-चंडीगढ़ रूट के वाहन नए बाईपास से गुजरेंगे
जिला सिरमौर के राजगढ़ की ओर से चंडीगढ़ जाने वाले और चंडीगढ़ की ओर से शामती होकर राजगढ़ जाने वाले वाहन नए बाईपास से आवागमन करेंगे। शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 से जाएंगे। सिरमौर से सोलन शहर की ओर आने वाले वाहनों और बसों से यात्रियों को कोटलानाला चौक पर उतारा जाएगा। इन वाहनों को शामती की ओर सुविधानुसार खड़ा किया जाएगा।
मोहन पार्क तक ही चलेगी बसें
शिमला-चायल-कंडाघाट इत्यादि की ओर से पुराना बस अड्डा सोलन आने वाले बसें मोहन पार्क सोलन के समीप खुले स्थान पर रुकेंगी। मेला अवधि में यह बसें इसी स्थान से वापस जाएंगी। मोहन पार्क के समीप मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा। मेले में आने वाले निजी वाहन एवं बसों इत्यादि को यहां पर यात्रियों को उतारने के उपरांत पार्किंग के लिए बाई-पास पर भेजा जाएगा।
8:00 से रात 11:00 बजे वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
26 से 28 जून तक सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराना बस अड्डा सोलन एवं मॉल सड़क सोलन पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस समयावधि में पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से क्षेत्रीय अस्पताल चौक तक सुबह 11:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन वाहनों सहित अन्य आवश्यक वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।
यहां अवरुद्ध होगा मार्ग
राजगढ़ मार्ग पर देवभूमि अपार्टमेंट के समीप मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा। यहां से वाहनों शामती होकर नए बाईपास से भेजा जाएगा। दोहरी दीवार सपरून के समीप भी मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा। यहां सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की जांच की जाएगी। आवश्यक सेवाओं के लिए प्रयुक्त वाहन, रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में प्रयोग किए जा रहे वाहन, मेला अवधि में शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम सोलन की ओर से प्रयोग में लाए जा रहे वाहन, मेला ड्यूटी के लिए प्रयोग में लाए जा रहे स्टिकर युक्त वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन

एसपी सोलन की लोगों से अपील
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01792-223836 पर सूचित करें। पल-पल की ट्रैफिक और जरूरी अपडेट्स के लिए लोग सोलन पुलिस के फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें