कोठो पंचायत में एक आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे छात्र को नोच दिया।
- फोटो : अमर उजाला
कोठो पंचायत में एक आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे छात्र को नोच दिया। स्कूली बच्चे के मुंह और शरीर पर गंभीर जख्म हैं। इसकी सूचना स्थानीय उपप्रधान विकास ठाकुर को दी गई। इसके बाद बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
इस दौरान एसडीएम एकता काप्टा ने भी बच्चे कि स्थिति का जायजा लिया और 5 हजार की फौरी राहत प्रशासन की ओर से पीड़ित बच्चे के अभिभावक को दी। वहीं पंचायत कोठो में प्रस्ताव पारित किया कि क्षेत्र में जितने भी पालतू कुत्ते हैं उनका जल्द से जल्द पंजीकरण करवाया जाए। साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग भी की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने फौरी राहत के लिए एसडीएम का आभार प्रकट किया है।
पिकअप की टक्कर से महिला घायल
कसौली (सोलन)। शक्तिघाट-कसौली मार्ग पर पिकअप की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना कसौली में कर्मचंद गांव शक्तिघाट डाकघर जुब्बड़ तहसील कसौली जिला सोलन ने शिकायत की है कि शांति देवी को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।