फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गाय के उपचार में चिकित्सकों पर अनदेखी का आरोप

Wed, 12 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप प्रसव के बाद भी नहीं आ रहा है गाय के थन से दूध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के एक किसान की गाय की बीमारी को पशुपालन विभाग भी ठीक नही कर पाया है। 15 दिन पहले प्रसव हुई गाय का थन खराब हो गया है। उसमें से दूध नहीं आ रहा है। किसान ने विभाग के चिकित्सकों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
किसान ने बताया कि उनकी गाय का 15 दिन पहले प्रसव हुआ। इस गाय ने एक बछड़ी को जन्म दिया। प्रसव के बाद गाय के एक थन से दूध नहीं आया। जिस पर उन्होंने बद्दी के पशुपालन विभाग के चिकित्सक से संपर्क किया। लेकिन सूचना देने के बाद भी चिकित्सक कई दिन तक गाय को देखने नहीं आए। बाद में जब चिकित्सक आए तो उन्हें दवाएं लिखीं। किसान ने चिकित्सक के अनुसार लिखी दवाइयां गाय को दीं। लेकिन उसके बावजूद भी गाय का थन ठीक होने की बजाए और खराब हो गया। बीते पंद्रह दिनों से थन से दूध नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव खुराना ने बताया कि कई पशुओं में यह बीमारी आ जाती है। इसे थनेला बीमारी कहते हैं। अगर 24 घंटे के भीतर इसका ट्रीटमेंट हो जाता है तो ठीक है नहीं तो इसके ठीक होने के 10 फीसदी ही चांस रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में बद्दी के चिकित्सक से बात करेंगे और गाय का थन ठीक करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें