संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर के आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर योग शिक्षिका शांता आर्य ने कहा कि योग मनुष्य के अंदर सकारात्मक विचार लाता है। शरीर को तरोताजा रखने में सहायता करता है। उन्होंने बताया की शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व प्रणायाम जरूरी है। इसके लिए संतुलित भोजन करें। गंदा तेल या रिफाइंड को प्रयोग न करें। खाने में अच्छा संतुलित भोजन लें इससे पैनक्रियाज व शरीर स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जिस काम को करने में डर या भय लगता है उस काम को न करें। योग करते समय ओम-ओम का उच्चारण करें। उसकी ध्वनि से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिक्षक शांता ने कविता पढ़कर सुनाई। पतंजलि से पूनम गुप्ता ने कहा कि योग हमारे जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है। कहा कि हर उस मनुष्य को योग करना होगा जो मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहता है। योग पद्धति पुरातन समय से चली आ रही है। हर रोग का इलाज योग में होता है और योग करने से व्यक्ति निरोग हो जाता है।