फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। उपमंडल सोलन में पटाखों की बिक्री के संबंध में उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव ने जरूरी निर्देश दिए हैं। निर्धारित स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। पटाखों की बिक्री के लिए ठोडो ग्राउंड सोलन, बाईपास सोलन पर सब्जी मंडी के सामने अस्थायी फल मार्केट स्थापित की थी, नगर नियोजन कार्यालय सोलन के सामने खाली स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के समीप, सोलन ब्रूरी में वर्षा शालिका के सामने, सलोगड़ा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का मैदान और शामती में काली माता मंदिर के समीप खाली स्थान को निर्धारित किया है।
विज्ञापन

कसौली में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान के गेट के समीप कार पार्किंग को पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया है। गड़खल में रामलीला मैदान को पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया है। धर्मपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग -5 पर शॉपिंग परिसर पांडव, धर्मपुर और सब्जी मंडी धर्मपुर के समीप विद्यालय मार्ग को पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया है। कुमारहट्टी में अलख दाता मंदिर के समीप खाली मैदान, सुबाथू में कैंट बोर्ड द्वारा निर्धारित स्थान, परवाणू में दशहरा मैदान सेक्टर-5 तथा कृष्णगढ़ में रावमापा कृष्णगढ़ के मैदान को पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया है।
आदेशों में स्पष्ट किया है कि अस्थायी चिह्नित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। पटाखों की बिक्री 13, 14 नवंबर को तय स्थानों पर ही की जा सकेगी। पटाखों की बिक्री संबंधित स्थानीय प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद केवल लाइसेंस होल्डर ही कर सकेंगे। सुरक्षा एवं पटाखों की बिक्री के लिए स्थापित अस्थाया दुकानों के निरीक्षण के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी ने एसएचओ सोलन, धर्मपुर, कसौली, परवाणू, तहसीलदार सोलन, कसौली तथा नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ की टीमें गठित की हैं। ये टीमें पटाखों की दुकानों का निरीक्षण करेंगी। आदेश 14 नवंबर सांय तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें