फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 24 और 28 से

Mon, 18 Sep 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर और ममलीग स्कूल में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

चयनित मेधावी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के स्कूलों की अंडर-19 लड़कियों और लड़कों की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं धर्मपुर और ममलीग स्कूल में होंगी। इसमें धर्मपुर स्कूल में छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक होगी। वहीं लड़कों की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ममलीग में 28 से 30 सितंबर तक होगी। इसमें जोन स्तर से विजेता और उपविजेता टीमें भाग लेंगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता धर्मपुर में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता सीधे जिलास्तर पर आयोजित होगी है। जिसमें 35 स्कूलों की करीब 600 छात्रा खिलाड़ी बास्केटबाल, हैंडबाल, हॉकी, जूड़ो, टाइकमांडो, वेटलिफ्टिंग, टीटी समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं छात्र वर्ग में हाल ही में आयोजित जिले के 6 स्कूल जोन में आयोजित प्रतियोगिता कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, बैडमिंटन समेत अन्य में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीमें ममलीग स्कूल में जिलास्तर पर भाग लेंगी। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें और खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। धर्मपुर और ममलीग स्कूल में जिलास्तरीय प्रथम चरण की यह प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें